Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमायावती कोठी मीना बाजार से करेंगी चुनाव प्रचार का आगाज

मायावती कोठी मीना बाजार से करेंगी चुनाव प्रचार का आगाज

आगरा (हि.स.)। बसपा सुप्रीमो मायावती बुधवार को आगरा स्थित कोठी मीना बाजार से चुनाव प्रचार का आगाज करेंगी। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत दो घंटे तक होने वाली इस सभा में प्रत्याशी, पार्टी पदाधिकारियों के साथ- साथ कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

भाजपा, सपा के बाद अब बसपा ने भी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है। इसी के तहत बुधवार दो फरवरी को आगरा स्थित कोठी मीना बाजार में बसपा सुप्रीमो मायावती की सभा होने वाली है। इस सभा से वह चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगी। जानकारी के अनुसार उनकी सभा दोपहर करीब 12 बजे शुरू होगी और करीबन दो बजे तक चलेगी। इस दौरान उनके साथ बसपा प्रत्याशी, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहेंगे। इस सभा के बीच में वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनाव प्रबंधन पर भी चर्चा करेंगी। कोविड प्रोटोकॉल के तहत होने वाली इस सभा में उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और आकाश आनंद भी मौजूद रहेंगे।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular