Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमामूली विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, छह घायल

मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, छह घायल

मेरठ (हि. स)। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में गुरुवार को मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। पथराव में दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
मजीद नगर मदरसे वाली गली में रहने वाले जावेद का अपने पड़ोसी रहीस आलम से पुराना विवाद चला आ रहा है। आठ दिन पहले भी जावेद ने रहीस के घर पर आए किसी अज्ञात व्यक्ति पर अपने घर पर फायरिंग करने का आरोप लगाया था। लेकिन उस समय पड़ोसियों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला सुलझा दिया था। रहीस पक्ष का आरोप है कि गुरुवार को जावेद पक्ष के लोगों ने रहीस पर अभद्र कमेंट कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसी बीच दोनों पक्षों की महिलाओं और पुरुषों ने अपने-अपने घरों की छतों से एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। जिसके चलते क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से घायल रईस आलम सहित उसकी पत्नी समा और बेटा माजिद, वहीं दूसरे पक्ष से जावेद का भाई शब्बीर, परवेज और बहन शहनाज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया हैं। 
इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही। 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular