Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमामूली बात पर दो पक्षों में विवाद, चले ईंट-पत्थर

मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद, चले ईंट-पत्थर

कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद के शिवली थानाक्षेत्र में दो पक्षों में ट्रैक्टर के सामने बच्चा आ जाने पर कहासुनी हो गई। जिसके बाद वह बड़े विवाद में बदल गई। गांव में दोनों पक्ष में ईंट-पत्थर चल गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेते हुए घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया है।

शिवली थानाक्षेत्र के लालपुर सरैया में रहने वाले अमित अपना ट्रैक्टर लेकर के जा रहे थे तभी गांव का ही तीन वर्षीय आदित्य अचानक उस ट्रैक्टर के सामने आ गया, जिससे आदित्य के पिता मुकेश ने अमित को सही ढंग से ट्रैक्टर चलाने की बात कह दी । इस बात पर दोनों में अचानक कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुकेश ने अमित को थप्पड़ मार दिया जिससे यह विवाद और बढ़ गया। देखते ही देखते अमित की ओर से और मुकेश की ओर से लोग इकट्ठा हो गए और ईंट-पत्थर चलने लगे । सूचना मिलते ही कुछ देर बाद शिवली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई है ।गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव की सड़कों पर बिखरे हुए पत्थर सच्चाई बयां कर रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि दो पक्षों में विवाद की सूचना आई थी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी । पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है । दोनों पक्षों में कहीं से तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी ।हवाई फायरिंग की बात को नकारते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई भी घटना नहीं हुई है।

अवनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular