Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमामी के साथ रेप करने वाला जेई भांजा गिरफ्तार

मामी के साथ रेप करने वाला जेई भांजा गिरफ्तार

बांदा (हि.स.)। सीमा सड़क संगठन में अवर अभियंता ने 15 दिन पूर्व घर में घुसकर मामी के साथ किया था। दुष्कर्म के बाद फरार हो गया था। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। गुरूवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से बरामद मोबाइल में अश्लील वीडियो मिले हैं। मामला अतर्रा थाना क्षेत्र का है।

अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन जुलाई की रात 40 वर्षीय महिला के घर में घुसकर जेई ने दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी सीमा सड़क संगठन में अवर अभियंता (जेई) है। छुट्टी में घर आने पर उसने घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद जान से मारने की धमकी देकर वह भाग निकला था। पीड़िता रिश्ते में आरोपी की मामी बताई गई है। घटना के वक्त पति घर में नहीं था। पति के लौटने पर महिला ने घटना की जानकारी दी और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने महिला का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया।

अतर्रा थाना इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि नंदना गांव के पास आरोपी कुलकुम्हारी गांव निवासी राजेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास मिले चार मोबाइल फोन में कई अश्लील वीडियो और फोटो मिले हैं। यह भी बताया कि आरोपी जेई के खिलाफ पूर्व में भी कई केस दर्ज हैं।

अनिल

RELATED ARTICLES

Most Popular