Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मामा ने मुहं दबाकर बच्ची की हत्या की,आरोपी गिरफ्तार

 मामा ने मुहं दबाकर बच्ची की हत्या की,आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद (हि.स.)। कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत कैला भट्टा क्षेत्र में शनिवार को रिश्ते में लगने वाले मामा ने अपनी ही भांजी से अश्लील हरकत का प्रयास किया। विरोध करने पर उसका मुहं दबाकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस उपायुक्त शहर निपुण अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार की देर रात को केला भट्टा निवासी एक व्यक्ति ने यह सूचना दी की उनकी 07 वर्षीय भांजी नहीं मिल रही है। खोजबीन के दौरान वो छत पर बेहोशी हालत में मिली। परिजन उसे जिला एमएमजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच के दौरान पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इन लोगों ने पुलिस को बताया कि लड़की का रिश्ते में लगने वाला मामा खिलाने-पिलाने के बहाने उसे बगल वाले घर में बुलाकर ले गया। वहां पर अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसने मुहं दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन करने में जुट गई।

फरमान/दीपक/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular