Wednesday, January 14, 2026
Homeराज्यमाफी मांगें कुणाल कामरा, यह बर्दाश्त नहीं-CM

माफी मांगें कुणाल कामरा, यह बर्दाश्त नहीं-CM

राज्य डेस्क

मुंबई। कॉमेडियन कुणाल कामरा को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी करना भारी पड़ गया है। उनके खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शिवसैनिकों में आक्रोश है। वहीं महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कुणाल कामरा को चेतावनी दी है। सीएम फडणवीस ने कहा कि स्टैंड-अप कॉमेडी करने की आजादी है, लेकिन वह जो चाहे बोल नहीं सकते। महाराष्ट्र की जनता तय कर चुकी है कि गद्दार कौन है। कुणाल कामरा को माफी मांगनी चाहिए। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीएम ने कहा कि कॉमेडी करना अधिकार है, लेकिन जान बूझकर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है, तो यह ठीक नहीं है। कुणाल कामरा ने वही लाल संविधान की किताब पोस्ट की है, जो राहुल गांधी ने दिखाई थी। दोनों ने संविधान नहीं पढ़ा है। संविधान हमें बोलने की आजादी देता है, लेकिन उसकी कुछ सीमाएं हैं। फडणवीस ने कहा कि लोगों ने 2024 के विधानसभा चुनावों में हमें वोट दिया और समर्थन दिया। जो लोग गद्दार थे, उन्हें लोगों ने घर भेज दिया। जनता ने उन लोगों को उनकी जगह दिखा दी, जिन्होंने हास्य पैदा किया। अपमानजनक बयान देना स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के रूप में उचित नहीं ठहराया जा सकता। दरअसल, स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो में शिंदे पर विवादित टिप्पणी की थी। इस पर भड़के शिवसैनिकों ने जहां शो का आयोजन किया गया था, वहां धावा बोल दिया था। दरअसल, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई के खार इलाके में होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की थी। इस होटल में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के शो की शूटिंग हुई थी, जिसमें उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष करते हुए उन्हें गद्दार बोला था। इसके बाद शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। बीएनएस और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज की गई।

यह भी पढें : रात तीन बजे सड़क पर क्यों निकले डीएम?

नम्र निवेदन

सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। जानकी शरण द्विवेदी, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular