Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेश माफिया मुख्तार के गुर्गे ने गवाह को धमकाया, चार के खिलाफ मुकदमा...

 माफिया मुख्तार के गुर्गे ने गवाह को धमकाया, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

-सीओ के नेतृत्व में टीम का हुआ गठन

– दो सप्ताह पूर्व जेल से छूटा है मुख्तार का गुर्गा शाहजमा उर्फ नैयर

आजमगढ़ (हि.स.)। प्रयागराज शूट आउट के बाद जिले में भी माफिया मुख्तार का गुर्गा शातिर बदमाश शाहजमां उर्फ नैयर गवाह को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस मामले में पीड़ित की तरहीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर बदमाश की गिरफ्तारी में जुट गई। पीड़ित गवाह को पुलिस ने सुरक्षा प्रदान किया है।

बरदह थाना क्षेत्र स्थित मोहम्मदपुर फेटी गांव में रहने वाले मोहम्मद अकमल व शाहजमां उर्फ नैयर दोनों एक साथ रहा करते थे। लेकिन वर्ष 2021 में पंचायत चुनाव के दौरान दोनों आमने सामने हो गए। जिसमें माफिया मुख्तार के गुर्गे शाहजमा उर्फ नैयर ने अकमल पर गोलीबारी की। इसमें दो गोली लगने के बाद भी अकमल की जान बच गई।

इस मामले में पुलिस ने शाहजमा उर्फ नैयर को गिरफ्तार कर गैंगेस्टर एक्ट में पाबंद किया था। यही नहीं शाहजमां की करीब पौने दो करोड़ की संपत्ति को कुर्क हो चुकी है। शाहजाम बरदह थाने का हिस्टीशीटर और सन 1990 से अपराध जगत में सक्रिय है। वह जेल में निरूद्व था,करीब दो सप्ताह पूर्व जैसे ही शाहजमा उर्फ नैयर जेल से छूटा तो उसने मुकदमा उठाने व जान से मारने की धमकी अकमल को देने लगा। जानकारी के बाद पुलिस ने शाहजमां उर्फ नैयर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। यही नहीं गवाह अकमल को उसके घर पर पुलिस की सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है ।

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि वादी अकमल की तहरीर पर बरदह थाने में शाहजमा उर्फ नैयर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वादी मो. अकमल एक मामले में गवाह भी है। इसको देखते हुए उसे सुरक्षा मुहैया कराई गई है। शाहजमां के गैंग जनपद स्तर पर डी-72 गैंग के रूप में पंजीकृत भी है। उसके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट व 14 ए के तहत संपत्ति को कुर्क किया गया है। शाहजमा उर्फ नैयर के साथ ही उसके साथियों की तलाश में सीओं के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राजीव

RELATED ARTICLES

Most Popular