Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेश माफिया को ताकत समाजवादी पार्टी से मिली, भाजपा तोड़ रही कमर :...

 माफिया को ताकत समाजवादी पार्टी से मिली, भाजपा तोड़ रही कमर : भूपेन्द्र सिंह चौधरी

लखनऊ(हि.स.)। माफिया को इतनी ताकत समाजवादी पार्टी से ही मिली है। समाजवादी पार्टी ने अपने शासनकाल में प्रदेश को माफियाराज बनाया था। भाजपा सरकार उन सभी माफिया और गुंडों की कमर तोड़ने का काम कर रही है। ये वक्तव्य भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने दिये।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार माफियाओं के समूल नष्ट करने के लिए संकलिप्त है। इन माफियाओं को जो इतनी ताकत मिली है वह समाजवादी पार्टी की देन है। भाजपा सरकार उन सभी माफियाओं और गुंडों की कमर तोड़ने का काम कर रही है।’

दूसरे ट्वीट में लिखा, “प्रयागराज में हुई घटना दुःखद है, भाजपा सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और इस घटना में जो भी सम्मिलित हैं उनके खिलाफ भाजपा सरकार ऐसी कार्रवाई करेगी कि एक नजीर बन जाएगी।”

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular