प्रयागराज (हि.स.)। संगमनगरी में माफियाओं से खाली कराई गई जमीन पर वकीलों, शिक्षकों एवं पत्रकारों के लिए आवास योजना तैयार किया जाय। यह घोषणा बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केपी कालेज परिसर में आयोजित अधिवक्ता समागम को सम्बोधित करते हुए कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इलाहाबाद हाईकोर्ट में अस्पताल की सुविधा देने के लिए तैयार है। सरकार वकीलों की हर समस्या का समाधान करने के लिए तत्पर है। प्रदेश के वकीलों को भरोसा दिया है कि प्रदेश सरकार उनकी हर समस्या का समाधन करने को तैयार है। उन्होंने अधिवक्ताओं को टीम वर्क के लिए तैयार रहने और समाज के हर तबके तक न्याय पहुंचने में सहयोग करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि माफियाओं से खाली कराई गई जमीन पर वकीलों, शिक्षकों और पत्रकारों के लिए आवासीय योजना बनाकर नो प्रोफिट नो लॉस पर दिया जाएगा। सरकार ने वकीलों के चैम्बर के लिए काफी धनराशि अवमुक्त की है। कोविड के दौरान वकीलों की मदद के लिए कार्ययोजना मांगी है, मदद का रास्ता निकलने का भरोसा दिया।
इसके पूर्व योगी का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में उतरा वहां से सीएम योगी केपी कॉलेज मैदान पहुंचे। योगी आदित्यनाथ के आगमन के चलते सुरक्षा व्यवस्था सख्त थी। अलग-अलग कार्यक्रम स्थल पर जाने वाले रूट के सभी चौराहों पर बैरीकेडिंग की गई थी। वहां पर सिविल और ट्रैफिक पुलिस के जवानों की तैनाती मुख्यमंत्री शहर में करीब चार घंटे अभेद्य सुरक्षा-व्यवस्था का खाका तैयार किया गया था। पुलिस लाइन से केपी कम्युनिटी और फिर सर्किट हाउस तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।
माफियाओं से मुक्त जमीनों पर वकीलों, पत्रकारों एवं शिक्षकों को आवास दिया जाय : योगी आदित्यनाथ
RELATED ARTICLES
