Sunday, February 8, 2026
Homeविधि एवं न्यायमानहानि के मामले में आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह पर एक...

मानहानि के मामले में आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह पर एक लाख का जुर्माना

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पूर्व जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह की ओर से दाखिल आम आदमी पार्टी के नेता सांसद संजय सिंह के विरुद्ध मानहानि वाद में कोर्ट ने संजय सिंह पर 1 लाख रुपये का जुर्माना ठोका। इसके साथ ही न्यायालय ने तत्काल सभी सोशल मीडिया अकाउंट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता व पूर्व मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह के विरुद्ध टिपणियों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया है।

इस मामले में अधिवक्ता प्रशांत सिंह अटल ने डॉ. महेंद्र सिंह की ओर से बहस की थी। सिविल जज सीनियर डिवीज़न लखनऊ कमल कान्त गुप्ता ने यह फैसला सुनाया है। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने योगी सरकार-1 में जलशक्ति मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर टिप्पणियां की थीं।

दिलीप शुक्ल/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular