Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमानसून की ट्रफ रेखा की बदली दिशा, चार दिन करना होगा बारिश...

मानसून की ट्रफ रेखा की बदली दिशा, चार दिन करना होगा बारिश का इंतजार

कानपुर (हि.स.)। सावन माह में चार दिन बारिश के बाद एक बार फिर मानसून की ट्रफ रेखा मध्य प्रदेश की ओर रुख कर गई है। इससे कानपुर में बूंदाबांदी तो हो सकती है, लेकिन तेज बारिश नहीं हो सकेगी। मौसम विभाग का कहना है कि चार दिन बाद मानसून की ट्रफ रेखा उत्तर प्रदेश की ओर खिसकेगी तभी कानपुर में तेज बारिश होगी।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस.एन. सुनील पाण्डेय ने रविवार को बताया कि मॉनसून की ट्रफ रेखा जैसलमेर, कोटा, जबलपुर, पेंड्रा रोड, झारसुगुडा, चांदबली से होते हुए दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की पूर्व मध्य खाड़ी की ओर जा रही है। बारिश की गतिविधियां यहीं पर होंगी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। यह समुद्र तल से 7.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और इससे सटे कच्छ और दक्षिण पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 24 से 48 घंटों में उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। उत्तर दक्षिण ट्रफ रेखा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से निचले स्तरों पर कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है।

बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 36.0 और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 83 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 61 प्रतिशत रही। हवा की दिशाएं दक्षिण पूर्व रहीं जिनकी औसत गति 9.2 किमी प्रति घंटा रही। आगामी पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण 24 से 26 जुलाई के मध्य तेज हवाओं एवं गरज-चमक के केवल बूंदाबांदी और बौछार की संभावना है।

अजय

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल

www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular