Sunday, January 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमानव सेवा सबसे पुनीत कार्य : शलभ मणि

मानव सेवा सबसे पुनीत कार्य : शलभ मणि

देवरिया (हि. स.)। भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत नगर के नगर के देवरही मंदिर के प्रांगण में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए निःशुल्क पेयजल शिविर का उदघाट्न सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि मन्दिर प्रांगण में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा अत्यंत पुनीत कार्य है। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है और भाजपा कार्यकर्ता सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत लगतार सेवा कार्य कर रहे हैं।

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि किसान मोर्चा द्वारा जनपद के सभी विधानसभाओं में सेवा का कार्य किया जा रहा है। भाजपा नगर अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा की किसान मोर्चा द्वारा निःशुल्क पेयजल की व्यवस्था अत्यंत सराहनीय कार्य है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश , कमलेश्वर मिश्रा, सभासद गोविंद चौरसिया, सभासद रमेश वर्मा, दिनेश गुप्ता, राकेश शुक्ल, विजेंद्र चौहान, अरुण मिश्र, सभासद प्रतिनिधि जितेंद्र जायसवाल बंटी उपस्थित रहे।

ज्योति

RELATED ARTICLES

Most Popular