गोरखपुर (हि.स.)।सोमवार को चंपा देवी पार्क में आयोजित बूथ सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज गुंडे गुंडई भूल गए हैं, यूपी से आज माफिया भाग गए हैं, उन्हें मालूम है, अगर अराजकता की तो वसूली होगी। इस बार का चुनाव जिन्नावादी और राष्ट्रवादी के बीच होगा। एक तरफ जहां देश को वैश्विक पहचान दिलाने वाले पीएम मोदी हैं तो दूसरी ओर आतंक का समर्थन करने वाले खड़े दिखाई दिखाई दे रहे हैं । सभी जानते हैं कि मोदी है तो मुमकिन है।
विपक्षियों पर साधा निशाना-
विपक्षियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सदी की सबसे बड़ी त्रासदी कोरोना में न सपा का पता था न बसपा का। सभी अपने घरों में आईसोलेशन में थे। एक मात्र बीजेपी उस समय सड़कों पर काम कर रही थी। मानवता के संकट के समय में भारतीय जनता पार्टी के लिए देश सर्वोपरि रहा। कुर्सी नहीं, देश बचाना जरूरी था।
सम्मेलन में जय प्रकाश निषाद, कामेश्वर सिंह, सांसद रवि किशन, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, मेयर सीताराम जायसवाल, सांसद हरीश द्विवेदी, विजय दुबे, प्रवीण निषाद, रमापति राम त्रिपाठी, विश्वजितांशु सिंह आशु, अनूप गुप्ता, प्रदीप शुक्ला, सहजानंद राय, सुनील गुप्ता, वीरेंद्र सिंह मस्त, पुष्पदंत जैन, सीताराम जायसवाल, डॉ बच्चा पांडेय नवीन और चंदन आर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
