लखनऊ (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने न्याय, स्वतंत्रता एवं समता के जिस गरिमामय आइडिया ऑफ़ इंडिया को अनुपम संविधान का मूल बनाया था, वह मानवतावादी महान उद्देश्य भारतीय गणतंत्र के 72 वर्ष बाद भी आधा अधूरा है।
मायावती ने कहा कि ऐसा क्यों है। इसके लिए दोषारोपण के बजाय ईमानदार आत्मचिंतन की जरूरत है। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के गरीब मेहनतकश जनता संविधान को सार्थक बनाने के लिए हमेशा कटिबद्ध है।
शरद
