Sunday, March 29, 2026
Homeमनोरंजन माधुरी दीक्षित ने खरीदी महंगी सुपरकार, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

 माधुरी दीक्षित ने खरीदी महंगी सुपरकार, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित पचास की उम्र में भी दर्शकों को प्रभावित करती रहती हैं। एक्टिंग के साथ-साथ फैंस उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। 55 साल की उम्र में भी माधुरी अपनी फिटनेस से सबका ध्यान खींच रही हैं। माधुरी दीक्षित ने खुद को एक खास तोहफा दिया है।

माधुरी दीक्षित ने एक नई सुपरकार खरीदी है। माधुरी ने खुद को पोर्शे 911 टर्बो एस गिफ्ट की है। हाल ही में माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. नेने को इसी कार में घूमते हुए स्पॉट किया गया है। खरीदी गई इस पोर्श स्पोर्ट्स कार की कीमत करीब 3.8 करोड़ रुपये है। पोर्शे सबसे तेज कारों में से एक है। माधुरी की इस कार का रंग सिल्वर है। गति लगभग 330 किमी प्रति घंटा है।

इस बीच, माधुरी दीक्षित ने हाल ही में एप्पल के सीईओ टिम कुक के साथ मुंबई में वड़ा पाव का आनंद लिया। माधुरी दीक्षित और कुक की वड़ा पाव खाते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular