Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमातृशक्ति का सम्मान भारत का सम्मान- रजा रिजवी

मातृशक्ति का सम्मान भारत का सम्मान- रजा रिजवी


लखनऊ। सहानुभूति ब्यूरो चीफ प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सशक्तिकरण 8 मार्च 2021 को आयोजित एसोसिएशन के प्रदेश कार्यालय चौक लखनऊ में देश की महिलाओं को शिक्षा की देवी माता सावित्रीबाई फुले अवार्ड से सम्मानित करते हुए रजा रिजवी एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रेस प्रवक्ता एवं सदस्य प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली ने कहा मातृशक्ति का सम्मान भारत का सम्मान है जिस देश एवं प्रदेश तथा घरों में मातृशक्ति का सम्मान नहीं होता है वहां सुख शांति नहीं रहती है
मातृशक्ति आयोजन को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी उत्तर प्रदेश अजय कुमार वर्मा ने कहा भारत की महिलाओं का सम्मान होना चाहिए क्योंकि भारत ही ऐसा वह एक ऐसा देश है जहां पर मातृ शक्ति की पूजा होती है मातृशक्ति देश एवं प्रदेश की शासन एवं प्रशासनिक चलाने की क्षमता रखती है चाहे वह देश की इंदिरा गांधी हो और चाहे उत्तर प्रदेश की मायावती जी
मंच पर उपस्थित गीतेश नंदिनी रस्तोगी सदस्य किशोर न्याय बोर्ड उत्तर प्रदेश शासन ने कहा सभी घरों के पुरुषों को अपने अपने बच्चों को शिक्षा देनी चाहिए बेटी और पुत्र एक समान और उन्हें सम्मान दिया जाना चाहिए जिस घर में बच्चों की समस्याओं का निस्तारण मां बाप नहीं करते हैं उस घर के बच्चों को गलत रास्ते पर जाने से कोई नहीं रोक सकता है बच्चों के रहन सहन और खाना-पीना बच्चों पर पैनी नजर रखने की आवश्यकता है बच्चों को सुधारा जा सकता है और जिस घर में मातृशक्ति का सम्मान नहीं वह घर भूतों का डेरा होता है अरुणा त्रिवेदी पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश शासन ने कहा मातृशक्ति देश की महान शक्ति है मातृ शक्ति के मान सम्मान भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार कर रही है शिल्पी सक्सेना चेयरमैन मातृ शिशु पालन केंद्र उत्तर प्रदेश शासन ने कहा केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा हेतु कड़े इंतजाम किए हैं बालिकाओं की सुरक्षा के निर्देश दिए हैं जनजागृति लाने की आवश्यकता है यदि किसी महिला को कोई समस्या है उसके लिए केंद्र सरकार ने हेल्पलाइन बनाई है महिला आयोग का गठन किया गया है वहां से न्याय प्राप्त करने के लिए आगे आए गीता देवी यादव एसोसिएशन की राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी उत्तर प्रदेश ने कहां मां बहनों का सम्मान जिस देश की सरकारों ने नहीं किया वह सरकारे धरातल में चली गई और जिस घर में मातृ शक्ति की पूजा नहीं होती है वह घर मै अमन चैन बिगड़ता जाता है जिसका असर उनके प्रभाव बच्चों पर पड़ता है इस पुरुष प्रधान देश में महिलाओं की सुरक्षा के इंतजाम जो शासन ने किए हैं वह स्वागत योग्य हैं नाज रिजवी समाज सेविका एवं वरिष्ठ पत्रकार ने कहा देश एवं प्रदेश की महिलाएं अपनी ताकत को पहचानो और जब तक एक होकर अपनी आवाज नहीं बुलंद करेंगे तब तक शोषण करने वाले लोग अत्याचार नहीं बंद करेंगे इसके लिए उन्हें चौका वेलन छोड़कर घर के बाहर निकल कर न्याय की आवाज को तेज करना पड़ेगा डा0 मीना वर्मा प्रदेश अध्यक्ष पटेल महासभा उत्तर प्रदेश ने कहा देश की खुशहाली के लिए मातृशक्ति को मजबूत करने के लिए सरकार भ्रूण हत्या करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने के लिए देश एवं प्रदेश के जिलों में स्पेशल महिला कोर्ट बनाकर उन्हें न्याय दिलाया जाए तभी महिलाओं को न्याय मिलेगा सुषमा मौर्य प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन ने कहा वर्तमान सरकार महिलाओं की सुरक्षा हेतु 112 नंबर आदि की व्यवस्था की है यदि किसी महिला का तो स्वयं 112 नंबर डायल कर न्याय के लिए आवेदन कर सकती है आयोजन को प्रेमलता शाक्य अनीता मौर्या रश्मि गुलाटी बबीता सिंह अनुपम सिंह मीनू तिवारी आदि ने संबोधित किया
सम्मान समारोह में पधारे अतिथियों का बैच लगाकर बबीता सिंह एवं मीनू तिवारी ने स्वागत किया तथा माल्या अर्पण शैलेंद्र सिंह एडवोकेट विमल शाक्य एडवोकेट नीरज कुशवाहा शरद कुमार मोनू दीक्षित आदि ने किया शुभ अवसर पर मुकेशानंद चौहान वरिष्ठ कवि ने मातृशक्ति के अवसर पर काव्य पाठ के माध्यम से मातृशक्ति को प्रणाम किया उक्त अवसर पर आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद कार्यक्रम संयोजक गिरीश चंद कुशवाहा ने अतिथि का स्वागत कर किया

RELATED ARTICLES

Most Popular