Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेश माघ मेला में किन्नर अखाड़ा का हुआ भूमि पूजन

 माघ मेला में किन्नर अखाड़ा का हुआ भूमि पूजन

प्रयागराज(हि.स.)। किन्नर अखाड़ा का माघ मेला में लगने वाले शिविर के लिए सोमवार को भूमि पूजन पूरे विधि-विधान से किया गया।

माघ मेला के ओल्ड जीटी रोड संगम लोवर चौराहे पर उत्तर प्रदेश किन्नर वेलफेयर बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य और किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि एवं किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणीनंद गिरि ने किया। इस दौरान कई शिष्य भी वहां मौजूद रहे।

इस अवसर पर कौशल्यानंद गिरी ने बताया कि आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज का माघ मेला में लगे शिविर में आगमन दो जनवरी को होगा। वह पूरे माघ मेला में रह कर कथा, हवन और भंडारे में शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि शिविर में सामाजिक जागरूकता के विविध कार्यक्रम होंगे। जिसमें बड़ी संख्या में देश और प्रदेश के लोग शामिल होंगे। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि बढ़ते हुए कोविड को देखते हुए सभी लोग मास्क लगाकर जरूर आएं और इस दौरान सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन जरूर करें।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular