Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमाघ मेला : मकर संक्रांति पर दो दिन पुण्य लाभ का अवसर

माघ मेला : मकर संक्रांति पर दो दिन पुण्य लाभ का अवसर

प्रयागराज (हि.स.)। संगमनगरी में शुक्रवार को मकर संक्रांति पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हालांकि आज रात्रि 8ः37 पर यह शुभ मुहूर्त प्रारम्भ हो रहा है। इसलिए मकर संक्रांति का स्नान 15 जनवरी को होगा। इस प्रकार श्रद्धालुओं को दो दिन पुण्य लाभ का अवसर मिलेगा।

धूप निकलने के कारण श्रद्धालुओं का आना जारी है। शहर से लेकर संगम तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों को पहले ही निर्धारित स्थानों पर रोक दिया गया है। मेला क्षेत्र के प्रवेश द्वारों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा आईजी डॉ. राकेश कुमार एवं एसएसपी अजय कुमार पाण्डेय समेत अन्य अधिकारी मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

जनपद कुशीनगर की निवासिनी मधु सिंह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ संगम स्नान करने आयी थीं। जो डुबकी लगाने के बाद बाहर निकलीं और ठंड से बेहोश हो गयीं। वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन एम्बुलेंस से मेला क्षेत्र स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत ठीक हुई।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular