प्रयागराज (हि.स.)। माघ मेले के मद्देनजर रेलवे ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान सिविल लाइन्स साइड से प्रयागराज जंक्शन पर प्रवेश निषेध रहेगा।
जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया है कि रेल प्रशासन द्वारा माघ मेले के प्रमुख स्नानों के दौरान प्रयागराज जंक्शन पर सिविल लाइंस की ओर से प्रवेश निषेध रहेगा। इस दौरान सिटी साइड की ओर से आगमन और सिविल लाइंस साइड से निकास की व्यवस्था लागू रहेगी।
उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के पर्व पर 13 जनवरी को 12 बजे से 15 जनवरी तक, पौष पूर्णिमा पर 16 जनवरी को 12 बजे से 18 जनवरी तक, मौनी अमावस्या पर 30 जनवरी को 18 बजे से 02 फरवरी तक, बसंत पंचमी पर 04 फरवरी को 12 बजे से 06 फरवरी तक, माघी पूर्णिमा पर 15 फरवरी को 12 बजे से 17 फरवरी तक तथा अंतिम स्नान महाशिवरात्रि पर 28 फरवरी को 12 बजे से 02 मार्च तक लागू रहेगा।
विद्या कान्त
