Wednesday, April 1, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलमाओवादियों से चाचा और साले की हत्या का बदला लेने के लिए...

माओवादियों से चाचा और साले की हत्या का बदला लेने के लिए नितेश बना कुख्यात अपराधी

– यूपी एसटीएफ ने बिहार के कुख्यात अपराधी को लखनऊ से गिरफ्तार किया

– संगठन बनाकर अंजाम दी अपराधिक वारदातें, अभियुक्त पर घोषित था पचास हजार का इनाम

लखनऊ (हि.स.)। यूपी एसटीएफ ने कुख्यात बदमाश नितेश सिंह उर्फ महाराज को गिरफ्तार किया है। उस पर पचास हजार रुपये का इनाम रखा गया था। वह बिहार पुलिस के लिए सिर दर्द बना हुआ है।

एसएसपी एसटीएफ विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि यूपी एसटीएफ और बिहार पुलिस ने विभूतिखंड स्थित अवध बस स्टैंड से कुख्यात नितेश को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त बिहार के तरियानी छपरा का रहने वाला है। उसने बिहार के शिवहर, सीतामढ़ी, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर जिलों में कई वारदातों को अंजाम दिया था। वह आजाद हिन्द फौज के नाम से एक संगठन चलाता है। ये बिहार का एक प्रतिबंधित संगठन है। 2019 में हुई एक हत्या के मामले में बिहार पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ बिहार में हत्या, लूट, डकैती और अपहरण के 17 मुकदमे दर्ज हैं।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि माओवादियों ने उसके साले और चाचा व चचेरे भाई की हत्या की थी। जिनसे बदला लेने के लिए एक संगठन बनाया था, जिसका कमांडर बनकर माओवादियों का विरोध किया। इस दौरान उसने प्रमुख माओवादियों कैलाश राम, रामचन्द्र साहनी, शिवजी राम, सुनील गुप्ता आदि माओवादी नेताओं की हत्या की थी। मोतीहारी जनपद के पकड़ी दयाल में हुए सामूहिक हत्याकांड में भी वह शामिल रहा।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular