Wednesday, January 14, 2026
Homeधर्म-कर्ममां विंध्यवासिनी को अर्पित किया एक किलो सोने से बना निर्मित मुकुट...

मां विंध्यवासिनी को अर्पित किया एक किलो सोने से बना निर्मित मुकुट व चरण

मीरजापुर (हि.स.)। मां विंध्यवासिनी के दरबार में रविवार की सुबह मंगला आरती के दौरान एक भक्त ने मां विंध्यवासिनी के लिए एक किलो सोने से निर्मित मुकुट तथा एक जोड़ा चरण भेंट किया।

स्थानीय तीर्थ पुरोहित ने भक्त का नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि मां विंध्यवासिनी के एक भक्त ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर आज मंगला आरती के समय पुरोहित की प्रेरणा से एक नक्काशीदार मुकुट व एक जोड़ा चरण मां की सेवा में अर्पित किया।

सूत्रों से ज्ञात जानकारी के अनुसार, रविवार की प्रात: मंगला आरती में श्रद्धा से ओतप्रोत एक भक्त द्वारा निज मनोकामना की पूर्णता पर अपने पुरोहित की प्रेरणा से सुंदर नक्काशीदार एक मुकुट व एक जोड़ा चरण मां की सेवा में भेंट की दर्शनार्थी व तीर्थ पुरोहित का नाम गोपनीय रखने की बात पर एक स्थानीय ने उक्त विषय में जानकारी उपलब्ध कराई।

RELATED ARTICLES

Most Popular