Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्य`मां रही न पिता, किसके सहारे जीऊंगी जिंदगी'

`मां रही न पिता, किसके सहारे जीऊंगी जिंदगी’

सोनाली की बेटी यशोधरा रो-रोकर बेहाल, मामा से पूछ रही सवाल

हिसार (हि.स.)। भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की रहस्यमयी मौत के तीन दिन बाद यहां उनका शव लाए जाने के बाद माहौल गमगीन हो उठा। सोनाली की बेटी यशोधरा का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने मामा से बार-बार यही पूछ रही है कि ‘पापा नहीं रहे, मां भी छोड़ कर चली गई, अब वह कैसे जीएगी।’

जैसे ही सोनाली का शव शुक्रवार सुबह हिसार के नागरिक अस्पताल से उनके ढंढूर स्थित फार्म हाऊस पर ले जाया गया तो परिवार के सभी लोग बिलख पड़े। सोनाली के भाई रिंकू व वतन, सास गोमती देवी, बहनें रेमन फोगाट व रुकेश पूनिया का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी कह रहे हैं कि ये अचानक क्या हो गया।

सबसे बुरा हाल सोनाली की 15 वर्षीय बेटी यशोधरा का है। वह बार-बार अपने मामा के कंधे लगकर रो रही है। मामा व परिवार के सदस्य उसे ढांढस बंधा रहे हैं लेकिन बेटी बिलख रही है।

राजेश्वर

RELATED ARTICLES

Most Popular