Sunday, April 12, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलमां-बेटे पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वाला आरोपी साथी संग गिरफ्तार

मां-बेटे पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वाला आरोपी साथी संग गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। गोमतीनगर के विरामखंड तीन में मां-बेटे पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकेने के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अंतरंग संबंध टूटने से आहत होने पर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) हृदेश कुमार ने सोमवार को पुलिस उपायुक्त पूर्वी कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि मां-बेटे पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के मामले में दो अभियुक्तों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान दिल्ली के ग्राम ओचंदी निवासी विक्रम उर्फ विक्की, मोहित कुमार के रूप में हुई है।

पूछताछ में अभियुक्त विक्की ने बताया कि विकास वर्मा के बीच करीब आठ सालों से घनिष्ठ अन्तरंग संबंध थे। लेकिन कुछ दिनों से वह उससे मतलब नहीं रख रहा था। जब उसने बात की तो कहा कि अब वो उससे दोस्ती नहीं रखना चाहता है। इसी वजह से वह आहत हो गया और अपने मामा के लड़के मोहित और दीपक के साथ योजना बनायी। घटना वाली रात कार की बैटरी से ज्वलनशील पदार्थ लेकर दिल्ली से लखनऊ आये। यहां पर एक परिचित व्यक्ति की मोटर साइकिल लेकर विकास के घर पहुंचे। आवाज देकर दरवाजा खटखटाने पर बाहर निकले मां-बेटे पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका। इसमें विकास गंभीर रूप झुलसा तो कुछ छींटे उसकी मां पर भी पड़े। वारदात के बाद वे लोग दिल्ली भाग गए थे।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने बताया कि आरोपितों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई संबंधित थाना पुलिस की ओर से की जा रही है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular