सुलतानपुर (हि.स.)। थाना गोसाईगंज क्षेत्र के धनउडीह गांव में एक महिला ने अपने लगभग चार माह के शिशु की फावड़ा मारकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने रविवार को बताया कि थाना गोसाईगंज क्षेत्र के धनउडीह गांव में एक महिला ने अपने ही लगभग चार माह के शिशु की फावड़े से वार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए। आराेपी महिला को पुलिस हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में मामला अंधविश्वास से जुड़ा लग रहा है। थाना स्थानीय पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।
दयाशंकर
