बागपत(हि.स.)। जिले के बालैनी थाना क्षेत्र के ग्राम बाखरपुर में एक महिला ने इकलौती चार वर्षीय मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपित महिला को हिरासत में ले लिया है।
ग्राम बाखरपुर बालैनी निवासी रोहित यादव ने बुधवार को उसकी शादी पांच साल पूर्व मोहिनी ग्राम गाजीपुर (बुलंदशहर) के साथ हुई थी। रोहित नोएडा की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते है। वह रात की ड्यूटी करके बुधवार सुबह घर पर पहुंचे तो इकलौती बेटी चार वर्षीय शिवी मृत मिली। जानकारी करने पर पता चला कि बच्ची शिवी की गला घाेंटकर हत्या महिला मोहिनी ने ही की है। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना बालैनी पुलिस को दी गई। बालैनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तथा बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। उधर बालैनी थाना प्रभारी कौशलेंद्र सिंह का कहना है कि महिला ने अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या की है। आरोपित महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
गौरव कुमार
