Saturday, February 14, 2026
Homeकानपुरमां गंगा में 21 नवम्बर को छोड़ी जाएगी दो लाख पांच हजार...

मां गंगा में 21 नवम्बर को छोड़ी जाएगी दो लाख पांच हजार अंगुलीकांए

कानपुर (हि.स.)। पतित पावनी मां गंगा को स्वच्छ बनाने एवं मछलियों को संरक्षण करने के साथ ही मत्स्य संपदा को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से दो लाख पांच हजार अंगुलिकाएं जल में 21 नवम्बर दिन मंगलवार को छोड़ी जाएंगी। यह जानकारी शुक्रवार को कानपुर उपनिदेशक मत्स्य एन.के.अग्रवाल ने दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय मोरजर कार्य मत्स्य अंगुलिकाओं के माध्यम से राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक ब्यूरो लखनऊ द्वारा प्राप्त करके मां गंगा में मत्स्य संपदा को रक्षित करने के उद्देश्य से छोड़ी जाऐंगी।

मत्स्य विभाग कानपुर नगर के उपनिदेशक मत्स्य ने बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश के योगी सरकार के संयुक्त प्रयास से राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक ब्यूरो लखनऊ मां गंगा के जल को स्वच्छ बनाने और मत्स्य संपदा को मजबूती प्रदान करके लिए लगातार प्रयास कर रहा है। कानपुर नगर के अटल घाट के सामने दूसरे तट पर कोहना पुलिस चौके पास से आसानी से अंगुलिकाएं अधिक सुरक्षित रखते हुए जल में प्रवाहित की जाएगी। अंगुलिकाएं अर्थात मछलियों के छोटे बच्चे जो विकसित होकर बड़ी मछली बन जाते है।

मछलियों के बच्चों को ट्रक से लाकर एकदम नजदीक ले जा कर कम से कम समय में उन्हें गंगा जल में डाला जाएगा। इस दौरान मत्स्य विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी 21 नवम्बर को पहुंचेगे।

राम बहादुर/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular