पत्नी की विदाई नहीं करने पर था नाराज
मऊ (हि. स)। जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा गांव में एक युवक ने अपने ही माता-पिता को जमकर पीटा जिसमें मां की मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घायल पिता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। हत्यारे युवक की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा गांव घर आने वाला दिलीप राजभर अपने पत्नी की विदाई न करने के कारण अपने पिता मुन्नीलाल और अपनी मां से काफी नाराज था और इस बात को लेकर मां-बाप से मारपीट पर उतारू हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि दिलीप ने गुस्से में आकर मसाला कूटने वाले लोहे से अपने मां के सर पर जोर जोर से वार करना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने आए पिता को भी उसने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। खून से लथपथ मां-बाप को देख दिलीप डर कर वहां से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बाप को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल पिता मुन्नीलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वेद नारायण/सियाराम
