Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने यमुना पुल से लगाई छलांग

मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने यमुना पुल से लगाई छलांग

जालौन(हि.स.)। कालपी कोतवाली क्षेत्र के यमुना नदी के तटवर्ती ग्राम में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने यमुना पुल से छलांग लगा दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी को बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखपुरा गुढ़ा निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने मां की डांट से आहत होकर सोमवार देर शाम यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। किशोरी को नदी में कूदता देख वहां लोगों में अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इस दौरान तट पर पहले से मौजूद महापात्र महेश पाण्डेय तथा नागरिकों ने यमुना नदी में डूब रही किशोरी को बीच धार में नाव से पहुंचकर निकालकर किनारे ले आये।

कोतवाली के उपनिरीक्षक अमर सिंह मौके पर पहुंचे और किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालपी में भर्ती कराया। डाक्टर विशाल सचान की टीम ने इलाज शुरू किया। फिलहाल किशोरी की हालत संतोषजनक बताई जा रही है।

विशाल/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular