Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

– फोन पर बात करने को मां ने किया था मना

कानपुर (हि.स.)। बिधनू थाना क्षेत्र में लगातार फोन पर बात कर रही किशोरी को मां ने डांट दिया। इससे वह क्षुब्ध होकर कमरे में जाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डाक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया।

न्यूआजाद नगर चौकी क्षेत्र के गंगापुर काॅलोनी निवासी भोला भारती की 16 वर्षीय बेटी दीक्षा हाईस्कूल की छात्रा थी और वह अधिकांश समय फोन पर किसी न किसी से बात किया करती थी। इस पर परिजनों ने कई बार उसे मना किया लेकिन उसकी आदत में सुधार नहीं हुआ। लगातार फोन पर बात करने पर मां ने शनिवार को बेटी को जमकर डांट लगा दी। इससे क्षुब्ध होकर वह अपने कमरे गई और फांसी के फंदे पर झूल गई। शक होने पर मां ने खिड़की से देखा तो फांसी के फंदे पर बेटी को झूलता देखकर चिल्लाकर परिजनों को बुलाया और दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए। छात्रा को फांसी के फंदे से उतारकर परिवार के लोग कांशीराम अस्पताल पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने इलाज के दौरान छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मां की डांट से आहत होकर छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular