बॉलीवुड की मशहूर दिग्गज अभिनेत्री व सलमान खान की सौतेली माँ हेलेन का आज जन्मदिन है। इस खास दिन पर सलमान खान ने माँ हेलेन के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया है ।
अपने पोस्ट में सलमान खान ने हेलेन के लेटेस्ट इंटरव्यू को शामिल किया है। उन्होंने लिखा-‘हमारी तरफ से डांसिंग क्वीन को हैप्पी बर्थडे, जन्मदिन की बहुत-बहुत मुबारकबाद! सलमान के इस पोस्ट के जरिये फैंस हेलेन को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
दिग्गज अभिनेत्री हेलेन अभिनेता सलमान खान की सौतेली माँ है। लेकिन इसके बावजूद दोनों एक -दूसरे के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हैं। सलमान खान अक्सर कहते हैं कि उनकी दो माएं हैं। एक उनको जन्म देने वाली माँ सलमा खान तो दूसरी प्यार देने वाली हेलेन। सलमान की माँ सलमा बड़े पर्दे से दूर रहीं ,लेकिन हेलेन ने अपने जमाने में बड़े पर्दे पर राज किया। सलमान और हेलेन की बॉन्डिंग सिर्फ पसर्नल ही नहीं प्रोफेशनल भी दिखीं । दोनों ने साथ में सुपरहिट फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ में स्क्रीन शेयर की थी।
सुरभि सिन्हा/कुसुम
