Thursday, March 26, 2026
Homeमनोरंजनमाँ के बिना पहले जन्मदिन पर भावुक हुए अक्षय कुमार,सोशल मीडिया पर...

माँ के बिना पहले जन्मदिन पर भावुक हुए अक्षय कुमार,सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार का आज जन्मदिन है। अक्षय कुमार आज 54 साल के हो गए हैं। लेकिन दुखद बाद यह है कि इस साल अक्षय के जन्मदिन के ठीक एक दिन पहले उनकी माँ अरुणा भाटिया ने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अपनी माँ के निधन से अक्षय टूट से गए हैं। जन्मदिन के मौके पर अक्षय को बधाई संदेश मिल रहे हैं। अब खुद अक्षय ने लोगों को जन्मदिन पर बधाई देने के लिए शुक्रिया कहा है और साथ ही अपनी मां को भी याद किया है। अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी माँ उनके गालों को चूमती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा-‘ये बात बहुत अखर रही है लेकिन कभी मुझे यकीन है कि मेरी मां ऊपर से मेरे लिए हैप्पी बर्थडे गा रही हैं। आप सब लोगों का संवेदनाओं और जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। जिंदगी चलती रहती है।’

उल्लेखनीय है, अक्षय कुमार की माँ अरुणा भाटिया काफी समय से बीमार चल रही थी और अस्पताल में भर्ती थी। कुछ दिन पहली उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था।मां की बिगड़ती हालत को देखते हुए अक्षय तुरंत ब्रिटेन में जारी अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग छोड़कर वापस मुंबई आ गए। इसके बाद उन्होंने फैंस से मां के लिए दुआ करने की अपील की थी। लेकिन 8 सितंबर की सुबह उनकी माँ का निधन हो गया।

वहीं अगर अक्षय के वर्क फ्रंट की करें तो उनकी की कई फिल्में जल्द ही रिलीज होंगी। इनमें बच्चन पांडे, सूर्यवंशी, अतरंगी रे, रक्षाबंधन ,रामसेतु समेत कई फिल्में शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular