Friday, April 17, 2026
Homeमनोरंजनमाँ की बरसी पर भावुक हुए अर्जुन कपूर

माँ की बरसी पर भावुक हुए अर्जुन कपूर

अभिनेता अर्जुन कपूर ने शुक्रवार को अपनी माँ मोना कपूर को याद कर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। आज अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर को गुजरे 10 साल हो गए हैं। उनकी बरसी पर अर्जुन कपूर ने माँ के साथ अपनी और बहन अंशुला की बचपन की तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है।

अर्जुन अक्सर अपनी मां की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। मोना कपूर एक बिजनेस वूमेन और प्रोड्यूसर थी। वह मुंबई के सबसे बड़े रेडी-टू-शूट स्टूडियो की सीईओ रहीं। अपने कार्यकाल में उन्होंने सफलतापूर्वक ‘बिजनेस एड्स’ और ‘मशीन एक्सपोर्ट्स’ संभाला। मोना ने 2005 में इंडियन टेली अवार्ड्स के जूरी मेंबर के रूप में भी काम किया। उन्होंने हेरा फेरी, युग, विलायती बाबू और कैसे कहूं जैसे सफल टेलीविजन शो का निर्माण किया। मोना ने साल 1983 में फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी, लेकिन साल 1996 में मोना और बोनी का तलाक हो गया जिसके बाद मोना ने अकेले ही अर्जुन और अंशुल की परवरिश की थी। अर्जुन कपूर की मां और बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर कैंसर से पीड़ित थी और आज ही के दिन साल 2012 में उनका देहांत हो गया था।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular