Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहोबा से झांसी तक किसी भी रेलवे स्टेशन तक दोहरीकरण का काम...

महोबा से झांसी तक किसी भी रेलवे स्टेशन तक दोहरीकरण का काम पूरा नहीं

बांदा (हि.स.)। बुंदेलखंड के महत्वपूर्ण रेल मार्ग महोबा से झांसी तक दोहरीकरण बेहद बेहद धीमी गति से चल रहा है। जिससे इस रेल मार्ग में किसी भी रेलवे स्टेशन तक दोहरीकरण का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है।

आरटीआई कार्यकर्ता आवास विकास कॉलोनी के निवासी समाजसेवी कुलदीप शुक्ला ने हाल ही में उत्तर मध्य रेलवे से जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचना मांगी थी। जिसके जवाब से इस बात का खुलासा हुआ। इस बारे में जानकारी देते हुए उप मुख्य इंजीनियर (निर्माण-01) झांसी आस्था आशुतोष द्वारा बताया गया है कि झांसी से महोबा के बीच मिट्टी व पुलों का कार्य प्रगति पर है। अभी तक किसी भी स्टेशन के बीच दोहरीकरण का काम संपूर्ण नहीं हुआ है। दोहरीकरण के दौरान बिल्डिंग, मिट़्टी कार्य और ब्रिज (पुल) निर्माण शामिल है। दोहरीकरण में पड़ने वाली नदियां बेतवा, धसान है उनके पुल की ड्राइंग बनाने का कार्य चल रहा है। दोहरीकरण की अनुमानित लागत 4329 करोड़ है तथा 2021-22 में 250 करोड़ का प्रावधान है।

उन्होंने बताया कि दोहरीकरण को पूरा करने की समय सीमा मार्च 2025 निर्धारित की गई है। इसमें भूमि वन आदि समस्याएं हैं। जिनको सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये ट्रेनें दौड़ती हैं

अभी झांसी-मानिकपुर सिंगल ट्रैक पर प्रमुख रूप से यूपी संपर्क क्रांति, खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, तुलसी एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस, उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस, झांसी-इलाहाबाद पैसेंजर, झांसी-बांदा पैसेंजर, झांसी-मानिकपुर पैसेंजर ट्रेनें दौड़ती हैंँ।

RELATED ARTICLES

Most Popular