महोबा (हि. स.)। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न जिलों से पहुंचे कलाकारों ने अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महोबा के नवरस म्यूजिकल ग्रुप के लोगों ने भी आल्हा गायन और बुंदेली विधाओं की शानदार प्रस्तुति दी। उन्हें मुख्य सचिव द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह दौरान आल्हा गायक शरद अनुरागी व जितेंद्र चौरसिया ने साथी कलाकारों के साथ आल्हा गायन की प्रस्तुति की। साथ ही योगी जी जैसो न कोनऊ धर्म धुरंधर ज्ञानी प्रदेश में…गीत की प्रस्तुति का सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर नवरस म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों की सभी ने प्रशंसा की। साथ ही प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्रा ने शरद अनुरागी व जितेंद्र चौरसिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने इसके लिए अपने गुरु अबोध सोनी व समर्थकों का आभार जताया है।
महेन्द्र द्विवेदी
