Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहोबा में मध्यप्रदेश के व्यापारी से आठ लाख की लूट

महोबा में मध्यप्रदेश के व्यापारी से आठ लाख की लूट

महोबा(हि.स.)। जिले के कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में सूरा चौकी के पास अज्ञात बोलेरो सवार बदमाश डीसीएम में बैठे व्यापारी से आठ लाख रुपये लूट ले गये। व्यापारी बनारस से मूंगफली का दाना बेचकर नौगांव वापस जा रहा था। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बोलेरो सवार चार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के ठठेवरा गांव निवासी कृपाराम कुशवाहा ने गुरुवार को दी गई तहरीर में बताया डीसीएम चालक राजेंद्र अहिरवार के साथ मूंगफली का दाना लेकर बनारस गए थे। यहां पर उन्होंने करीब आठ लाख रुपये का दाना मंडी में बेचा। नगदी लेकर के दोनों लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे। बीती रात 2:30 बजे के लगभग चालाक डीसीएम को खड़ा कर पहिए की हवा चेक करने लगा। इसी बीच महोबा की ओर से आये बोलेरो सवार नकाबपोश चार बदमाशों ने चालक और मुझ पर तमंचा लगाकर आठ लाख रुपये कैश छीनकर फरार हो गये।

श्रीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि अज्ञात बोलेरो सवार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश की जा रही है।

महेन्द्र/ दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular