Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहोबा : उपकारागार में इंडियन बैंक का छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण...

महोबा : उपकारागार में इंडियन बैंक का छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण सम्पन्न

महोबा (हि.स.)। जिला कारागार अधीक्षक भोलानाथ मिश्र द्वारा लगातार उपकारागार महोबा में कैदियों के बेहतरी एवं पुनुरुधार के लिये कार्य किये जा रहे हैं, जिसके लिये उन्हें शासन के उच्चस्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है।

इसी क्रम में कारागार में जेल अधीक्षक ने इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान महोबा के निदेशक उमेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में कैदियों को 6 दिवसीय सामान्य उद्यमिता विकास का कार्यक्रम सम्पन्न कराया। जिसके अन्तर्गत 35 बंदियों को रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण एवं ट्रेनिंग से संबंधित सर्टिफिकेट भी दिये गये, जिससे बंदी कारागार से रिहा होने के बाद दक्षता एवं लगनशीलता के साथ कार्य कर समाज में एक नई उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सके एवं स्वयं व परिवार की उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकें।

उपकारागार अधीक्षक भोला नाथ मिश्र द्वारा बताया गया कि बंदियों के पुनुरुधार एवं उनकी प्रगति के लिये वो सदैव तत्परतापूर्वक कार्य करने को प्रयासरत रहते हैं, जिससे उन्हें इस वर्तमान जीवन से बेहतरी की ओर ले जाया जा सके। जेल में सभी कैदियों को उनकी दक्षता के अनुसार कार्य कराए जाते हैं। उनके रहन-सहन, खाने-पानी भी विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे प्रत्येक बंदी स्वस्थ मानसिकता का अनुभव करें।

महेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular