Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहेंद्र सिंह तंवर बने गाजियाबाद के नए नगरायुक्त दिनेश चंद्र बने कानपुर...

महेंद्र सिंह तंवर बने गाजियाबाद के नए नगरायुक्त दिनेश चंद्र बने कानपुर देहात के डीएम

गाजियाबाद। महेंद्र सिंह तंवर गाजियाबाद के नए नगर आयुक्त होंगे जबकि नगर आयुक्त डॉ. दिनेश चंद्र को कानपुर देहात का जिलाधिकारी बनाया गया है। 18 माह के कार्यकाल में श्री दिनेश चंद्र ने प्लास्टिक विजिटिंग कार्ड देने वालों पर खूब जुर्माना किया। कार्यक्रमों में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों से जुर्माना वसूला। यहाँ तक कि उन्होंने अपने बेटे तक का चालान काट दिया था। इस वजह से शहर के लोग उन्हें जुर्माने वाले नगर आयुक्त पुकारते हैं। डॉ. दिनेश चंद्र सोमवार तक सेवाएं देंगे। डॉ. दिनेश चंद्र 15 फरवरी 2019 को यहां के नगर आयुक्त बने थे। अपने कार्यकाल में अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर उन्होंने ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया। उनके और मेयर के बीच मतभेद भी काफी चर्चाओं में रहे। शहर की स्वच्छता को लेकर जरूर वह कुछ खास नहीं कर पाए। मंगलवार को 2015 बैच के आइएइस महेंद्र सिंह तंवर गाजियाबाद के नगर आयुक्त का चार्ज लेंगे। वह इस वक्त शाहजहांपुर के सीडीओ हैं। महेंद्र सिंह तंवर मूल रूप से हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular