Sunday, April 5, 2026
Homeमनोरंजनमहीप कपूर के बाद बेटी शनाया कपूर भी हुईं कोरोना संक्रमित, पोस्ट...

महीप कपूर के बाद बेटी शनाया कपूर भी हुईं कोरोना संक्रमित, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

फिल्म अभिनेता संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर के बाद अब उनकी बेटी शनाया कपूर भी कोरोना की चपेट में आ गईं हैं।जल्द ही करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार शनाया ने खुद इसकी जानकारी अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर दी है। अपनी पोस्ट में शनाया ने लिखा-‘मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं लेकिन मैं एकदम स्वस्थ महसूस कर रही हूँ। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। चार दिन पहले ही मैं कोविड नेगेटिव हुई थी लेकिन जब मैंने फिर से जांच करवाई तो मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं डॉक्टर की सलाह का पालन कर रही हूं। अगर बीते दिनों में आपमें से कोई भी मेरे संपर्क में आया हो तो कृपया अपनी जांच करवा ले। शनाया के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आते ही उनके तमाम चाहनेवाले उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

शनाया कपूर से पहले उनकी माँ महीप कपूर, फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा और सोहेल खान की पत्नी सीमा खान और उनका दस साल के बेटे की भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है,जिसके बाद से बॉलीवुड में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते हड़कंप सा मचा हुआ है।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular