Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यमहिला IAS की गाड़ी रोकने वाला होमगार्ड लाइन हाजिर, खाया जहर

महिला IAS की गाड़ी रोकने वाला होमगार्ड लाइन हाजिर, खाया जहर

राज्य डेस्क

चण्डीगढ़। लाल बत्ती तोड़ने पर महिला आईएएस अधिकारी की गाड़ी रोकने पर लाइन हाजिर करने से आहत होमगार्ड ने गुरुवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होमगार्ड ने पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा पर आत्महत्या के लिए उकसाने और गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए उच्च अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। दूसरी ओर, शाम को छह बजे पुलिस ने महिला अधिकारी के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। दरअसल 17 जुलाई को माजरी चौक पर एक गाड़ी ने लाल बत्ती तोड़ दी। यह देख वहां तैनात होमगार्ड पीयूष कुमार ने गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी में से भड़कते हुए उतरी महिला ने खुद को उत्तराखंड में बतौर आईएएस तैनात होने की धौंस देते हुए होमगार्ड से मोबाइल छीनने की कोशिश की। साथ ही उसे नौकरी से निकलवाने की धमकी भी दी। यही नहीं, उसने उच्च अधिकारियों को मौके से ही फोन भी कर दिया। इसके आधे घंटे के भीतर ही होमगार्ड पीयूष कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया। बिना जांच की गई कार्रवाई से आहत होकर होमगार्ड ने गुरुवार को 12 बजे यह आत्मघाती कदम उठाया।

यह भी पढ़ें :  मकान गिरने से तीन लोगों की मौत, चार गंभीर घायल

पीयूष ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने डीसीपी मोहित हांडा पर गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाया। साथ ही उसने कहा कि यदि उसे किसी तरह का नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए महिला अधिकारी जिम्मेदार होंगी। पीयूष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अफसरों में हड़कंप मच गया। पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह ने एसीपी विजय नेहरा को मामले की जांच के लिए निर्देश दे दिए हैं। मामले में डीसीपी मोहित हांडा का पक्ष जानने के लिए उनसे फोन और व्हाट्सएप पर संदेश के जरिए संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया। दो मिनट के वीडियो में होमगार्ड पीयूष कुमार ने आरोप लगाया कि पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने मेरी कोई सुनवाई नहीं की। मुझे थाने से फोन करवाकर होमगार्ड की सर्विस से बर्खास्त करने की धमकी भी दी जा रही है। उनके बेटे का जन्मदिन 31 जुलाई को है। इस तरह की एकतरफा कार्रवाई से मैं तनाव में आ गया हूं। मेरी छवि धूमिल हुई है। इस कार्रवाई से मैं तनाव में हूं। क्या ईमानदारी से ड्यूटी करने का यही नतीजा है। क्या कसूर था मेरा। क्या ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को जाने देता। यह ठीक नहीं हुआ। होमगार्ड के जहरीला पदार्थ खाने के मामले ने जब तूल पकड़ा तो शाम को छह बजे पुलिस ने महिला अधिकारी के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई होमगार्ड से बदसलूकी के वीडियो के आधार पर की गई है। सेक्टर पांच थाना प्रभारी ने बताया कि महिला अधिकारी ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर होमगार्ड की ड्यूटी में बाधा पहुंचाई। पीयूष के बयान आधार पर केस दर्ज किया है। वीडियो, फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पीयूष ने बताया कि वह अपने खिलाफ हुई गलत कार्रवाई के खिलाफ अफसरों के दफ्तरों में चक्कर काटता रहा। लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। यहां तक कि थाने में भी जाकर अपनी व्यथा बताई। उसके पास कोई और चारा नहीं बचा तो यह कदम उठाना पड़ा।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular