Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिला होमगार्ड ने फौजी पर लगाया दुष्कर्म और शोषण का आरोप, केस...

महिला होमगार्ड ने फौजी पर लगाया दुष्कर्म और शोषण का आरोप, केस दर्ज

-पीड़िता बोली, आरोपित ने सिपाही बनवाने का झांसा देकर पहले नजदीकियां बढ़ाई, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म व शोषण

मुरादाबाद (हि.स.)। थाना मझोला क्षेत्र निवासी महिला होमगार्ड ने थाना पुलिस को दी तहरीर में एक फौजी पर दुष्कर्म और शोषण का आरोप लगाया। पीड़िता ने कहा कि सिपाही बनवाने का झांसा देकर आरोपित ने उससे नजदीकियां बढ़ाई। बाद में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर शोषण किया। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिविल लाइंस ने बताया कि मामले में आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात कराने और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

थाना मझोला क्षेत्र निवासी महिला होमगार्ड ने तहरीर में कहा कि बरेली के सुभाष नगर निवासी रामवीर सिंह मझोला थाना क्षेत्र के शाहपुर तिगरी में रहता है। वह खुद को फौजी बताता है। पीड़िता के अनुसार उसकी मुलाकात आरोपित से एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। उसने भरोसा दिया कि वह सिपाही पद पर भर्ती करा देगा। उसने पीड़िता से बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है और वह उससे शादी करेगा। इसके बाद शादी का झांसा देकर आरोपित ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपित उसका शोषण करता रहा। जब भी शादी के लिए कहती तो वह टालमटोल कर देता। पीड़िता का आरोप है कि उसका गर्भपात भी कराया गया। इसी बीच पीड़िता को पता चला कि आरोपित के दो बच्चे और पत्नी भी जिंदा है। जब इस बारे में आरोपित से कहा तो उसने मारपीट की और कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बीते 18 दिसंबर को भी आरोपित ने पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की।

मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि मझोला थाने में आरोपित रामवीर के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात कराने और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

निमित/आकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular