Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर जमकर पीटा

महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर जमकर पीटा

मेरठ(हि.स.)। मवाना थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपितों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पर पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी ने पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मवाना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने गांव के प्रधान पति के भाई पर बलात्कार के प्रयास का आरोप लगाया। विरोध करने पर महिला ने लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया। एसएसपी ने पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जबकि प्रधान पति पक्ष का कहना है कि महिला का बेटा शराब बेचने का काम करता है। कई बार महिलाओं के बेटे को शराब बेचने से मना किया गया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद लोगों ने प्रधान पति के भाई के पास पहुंचे। प्रधान पति का भाई महिला और उसके बेटों को समझाने के लिए घर पहुंचे। जहां पर महिला और उसके बेटों ने प्रधान पति के भाई की पिटाई कर दी। पुलिस ने महिला, उसके पति सुरेंद्र, बेटे सनी और अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद सुरेंद्र को जेल भेज दिया। अब महिला फर्जी आरोप लगा रही है।

हल्का प्रभारी सत्येंद्र सिंह के मुताबिक, महिला पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज हैं। महिला ने चौकी या थाने में दुष्कर्म की तहरीर नहीं दी है और सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंच गई। आरोपों की जांच की जा रही है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular