Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध में पति ने पीटा

 महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध में पति ने पीटा

– पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों पर दर्ज किया मुकदमा

मुरादाबाद (हि.स.)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने रविवार को उसके पति, देवर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने शनिवार को इस संबंध क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी नौ फरवरी 2020 को संभल जिले में हुई थी। पिता ने अपने सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया, लेकिन ससुराल के लोग दस लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। असमर्थता जताने पर ससुराली उसका उत्पीड़न करने लगे।

पति के मौजूद नहीं रहने पर देवर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म का प्रयास किया, जब पति से शिकायत किया तो वह कहने लगा कि उसे ऐसा करना पड़ेगा। बीती चार मई की रात में देवर ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। पति से शिकायत करने पर उल्टा उसे ही मार खानी पड़ी । इससे आहत होकर वह मायके चली आयी। पति को सबक सिखाने के लिए उसने बीती शनिवार को सीओ सिविल लाइंस डॉ. अनूप कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। सीओ के निर्देश पर रविवार को थाना सिविल लाइंस पुलिस ने पति, ससुर, देवर और सास के खिलाफ दुष्कर्म और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

निमित जायसवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular