Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिला सीए के दो बैंक खातों से साइबर अपराधी ने उड़ाए एक...

महिला सीए के दो बैंक खातों से साइबर अपराधी ने उड़ाए एक लाख आठ हजार

मुरादाबाद 11 अगस्त (हि.स.)। मुरादाबाद में साइबर अपराधियों के झांसे में आए दिन लोग फंस रहे हैं और शातिर अपराधी पलभर में उनके खाते जमा नगदी उड़ा देते हैं। थाना मझोला क्षेत्र निवासी चार्टर्ड एकाउंटेंट के एक बैंक खाते से 89 हजार और दूसरे बैंक खाते से 19 हजार रुपये साइबर अपराधी ने साफ कर दिए।

थाना मझोला क्षेत्र के मानसरोवर कालोनी निवासी मयूरी चौधरी पेशे से सीए हैं। उन्होंने बुधवार को थाना मझोला दी तहरीर में कहा था कि उनका एक बैंक खाता एचडीएफसी बैंक की सिविल लाइंस स्थित मेन ब्रांच में हैं। जबकि दूसरा खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बर्तन बाजार शाखा में चल रहा है। मयूरी का कहना है कि साइबर हैकर उनके एक खाते से ₹89000/- और दूसरे खाते से ₹19000/- रुपये अन्य किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए हैं। मयूरी का कहना है कि मोबाइल पर मैसेज आने के बाद वह तुरंत एचडीएफसी बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया गईं तो पता चला कि उनके दोनों बैंक खातों से कुल ₹108000/- रुपये मेन बैलेंस में से कम हो गए। गुरुवार को थाना मझोला पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया।

निमित जायसवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular