बागपतहि.स.)। बागपत जिले की रहने वाली यूपी पुलिस में सिपाही की बरेली कैंट में हत्या कर दी गयी। परिजनों ने पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार किया है। बरेली से आए पुलिसकर्मियों द्वारा सलामी भी दी गई।
लधवाडी गांव की रहने वाली शिखा नैन की शादी दो वर्ष पूर्व मोहम्मदपुर मेरठ निवासी आकाश के साथ हुई थी। आकाश आर्मी में है और बरेली कैंट में तैनात है।शादी के बाद शिखा और आकाश बरेली में ही एक साथ रही रहे थे। परिजनों ने बताया कि बरेली से सूचना मिली कि शिखा की मृत्यु हो चुकी है, इस सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया था। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को लधवाड़ी गांव में शिखा का पार्थिव शरीर पहुंचा तो हर किसी की आंखें नम हो गई। बरेली से आये पुलिसकर्मियों की मौजूदगी और सलामी देने के साथ ही अंतिम संस्कार किया गया। शिखा के पिता नरेंद्र सिंह ने बताया कि शिखा की पीट-पीटकर हत्या की गई है, जिसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हुआ है। इस मामले में पिता नरेंद्र सिंह ने बरेली में मुकदमा भी दर्ज कराया है।
सचिन त्यागी
