फिरोजाबाद (हि.स.)। सिरसागंज थाना पुलिस ने सोमवार को एसओजी और सर्विलांस टीम के सहयाेग से एक महिला सहित चार अन्तरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से एक करोड़ रुपये की चरस बरामद हुई है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रण विजय सिंह ने बताया कि थाना सिरसागंज प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक ने एसओजी और सर्विलांस सेल की मदद से आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे अंडरपास के नीचे से एक महिला सहित चार अन्तरराष्ट्रीय तस्करों को दबोचा है। अभियुक्तों में नेपाल का मुस्लिम मियां, अरबाज खान, आगरा निवासी मनीष राठौर, बिहार की शीला शामिल है।
इनके कब्जे से 09 किलोग्राम अवैध चरस, मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल और पांच हजार रुपये बरामद हुए हैं। बरामद चरस की कीमत अन्तरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये है। मुस्लिम मियां नेपाल और बिहार के रास्ते से होकर बस से विभिन्न जनपदों में मादक पदार्थों की तस्करी करता था। पकड़ा न जाध्, इसलिए वह महिला शीला को भी अपने साथ रखता था।अभियुक्त अरबाज एवं मनीष राठौर आसपास के जनपदों में बडे स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे।
कौशल
