Wednesday, February 11, 2026
Homeराज्यमहिला सहकर्मी से छेड़छाड़ का विरोध करने वाले पत्रकार की हमले में...

महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ का विरोध करने वाले पत्रकार की हमले में मौत

राज्य डेस्क

जयपुर। महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ का विरोध पत्रकार को महंगा पड़ गया घटना के कारण हुई मारपीट में घायल पत्रकार की मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। घटना जयपुर का है। प्राप्त समाचार के अनुसार, राजस्थान के जयपुर में महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर कथित तौर पर हमले में घायल पत्रकार की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना पांच-सात दिन पहले की है। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों की पहचान करने के लिए कुछ सुराग मिले हैं। आरोपित जल्द ही पकड़े जाएंगे। पुलिस इस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस ने इस संबंध में कई लोगों से पूछताछ की गई है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में आपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है। इससे पहले भीलवाड़ा में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस के लाठीचार्ज के बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी।

यह भी पढ़ें : जानिए देश के किस खिलाड़ी ने की इस वर्ष सर्वाधिक कमाई

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular