Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिला वूमेन पावर 1090 पर करें कॉल, 10 मिनट में मदद को...

महिला वूमेन पावर 1090 पर करें कॉल, 10 मिनट में मदद को पहुंचेगी पुलिस – असीम अरुण

– महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है सरकार व पुलिस, वूमेन पावर जागरूक करना अच्छी पहल

कानपुर (हि.स.)। कानपुर कमिश्नरेट ने वूमेन पावर लाइन 1090 के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए मुख्यालय की तरफ से अनोखी पहल की शुरुआत की गई है। मुख्यालय की तरफ से खूबसूरत मैसकाट बुधवार को कानपुर भेजी गयी है, जिसे कई क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को इस सेवा के बारे में जानकारी दी जायेगी।

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 1090 सेवा के तहत आई मैसकाट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति प्रदेश सरकार व पुलिस विभाग की ओर से शुरू की गई पहल को लेकर बधाई देती हूं। सरकार व पुलिस महिलाओं के प्रति सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है और इसका लाभ आधी आबादी को जाएगी। इस सेवा को लेकर रैली निकालकर भी जागरूक किया जाना चाहिए।

पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने बताया कि अगर 1090 वूमेन पावर लाइन उत्तर प्रदेश पुलिस की एक सेवा है, जिसमें अगर सड़क या फिर कहीं पर महिला सम्बन्धित अपराध हो रहा है तो आप वूमेन पावर लाइन 1090 पर इसकी जानकारी दे सकते है। जानकारी मिलते ही पीड़ित की पूरी मदद की जायेगी।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि अगर कोई महिला-पुरुष या फिर कोई अन्य किसी परेशानी में है तो आप हेल्प लाइन नंबर 1090 पर कॉल मिलाएं। दस मिनट के अंदर पुलिस आपके पास पहुंचेगी और आपकी मदद करेगी। उनका कहना है कि 1090 सेवा के प्रचार-प्रसार के लिए मुख्यालय की तरफ से एक बहुत ही खूबसूरत शुभंकर बना कर तैयार किया गया है जिसको कानपुर नगर के कई क्षेत्रों में ले जाया जाएगा, जिससे लोगों को इस सेवा की जानकारी हो सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular