Sunday, April 12, 2026
Homeखेलमहिला विश्व कप : ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया

महिला विश्व कप : ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया

वेलिंगटन(हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया।

बारिश के कारण 43 ओवरों के इस मैच में बांग्लादेशी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 135 रनों का स्कोर खड़ा किया। बांग्लादेश की तरफ से लता मोंडल ने सर्वाधिक 33 और शर्मिन खान ने 24 रन बनाए। इन दोनों के अलावा रुमाना अहमद और सलमा खातून ने 15-15 व मुर्शिदा खान ने 12 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जेस जोनासेन और एश्ले गार्डनर ने 2-2 व मेगन स्कट और अन्नाबेल सदरलैंड ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने बेथ मूनी के (नाबाद 66) बेहतरीन अर्धशतकीय पारी और अन्नाबेल सदरलैंड (नाबाद 26) के धैर्यभरी पारी की बदौलत 32.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। बांग्लादेश की तरफ से सलमा खातून ने तीन और नादिया अख्तर व रूमाना अहमद ने 1-1 विकेट लिया।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular