Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरमहिला रिपोर्टिंग चौकी उतरौला पुलिस टीम द्वारा पारिवारिक विवाद का हुआ सफल...

महिला रिपोर्टिंग चौकी उतरौला पुलिस टीम द्वारा पारिवारिक विवाद का हुआ सफल निस्तारण

रोहित गुप्ता
उतरौला (बलरामपुर) आवेदिका रंजीता देवी पुत्री कुंनन वर्मा निवासी गोमड़ी थाना श्रीदत्तगंज बलरामपुर के द्वारा रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी उतरौला में प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें पति सालिक राम पुत्र तुलाराम निवासी रामपुर बगनहा थाना कोतवाली उतरौला बलरामपुर द्वारा आवेदिका को गालियां देना, मारना पीटना एवं घर से भगा देने के संबंध में विवाद था। प्रकरण का संज्ञान लेकर चौकी प्रभारी श्रीमती अनुपम त्यागी द्वारा दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाकर व अन्य संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा दोनों को समझाया गया। जिसके उपरांत दोनों पक्ष राजी खुशी से एक साथ रहने को तैयार हुए और चौकी प्रभारी महोदया को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए चौकी से रवाना हुए

RELATED ARTICLES

Most Popular