Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिला पहलवानों के समर्थन में राष्ट्रीय जाट महासभा का प्रदर्शन

महिला पहलवानों के समर्थन में राष्ट्रीय जाट महासभा का प्रदर्शन

मेरठ (हि.स.)। महिला पहलवानों के समर्थन में शुक्रवार को राष्ट्रीय जाट महासभा ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जाट महासभा के कार्यकर्ताओं ने सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग उठाई।

राष्ट्रीय जाट महासभा के अध्यक्ष ओपी सिंह तोमर के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग उठाई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद पर महिला पहलवानों का यौन शोषण करने के आरोप है। दिल्ली पुलिस सांसद को गिरफ्तार नहीं कर रही, बल्कि शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे पहलवानों का शोषण किया जा रहा है। इन पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। ऐसे में केंद्र सरकार सांसद के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। उन्होंने आरोपित के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई करने और बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग उठाई।

कुलदीप/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular